inh24छत्तीसगढ़

जशपुर – छठ पूजा में श्रद्धालुओं के लिए चाक चौबंद व्यवस्था, बगीचा में घाट को सजाया गया सुंदर तरीके से

जशपुर जिले में छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है जिले के सभी स्थानों जहाँ छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है वहाँ प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो ने छठ घाट में पहुंचकर घाट का जायजा लिया इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पार्षद गीता सिन्हा, पार्षद गुड्डू मिश्रा और नगर पंचायत के सीएमओ नीलेश केरकेट्टा मौजूद रहे.पथलगांव में हुए हृदय विदारक घटना के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के लिए सजग है कहि भी चूक न हो इस बात की पूरी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस विभाग भी बैरिकेटिंग कर पुलिस स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है।

पूरे प्रदेश में छठ का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जात है इसी तारतम्य में जशपुर जिले के बगीचा नगर पंचायत में भी घाट की साफ सफाई के बाद छठ घाट को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है साथ ही पूजा के लिए आने वालों श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इनके लिए स्थानीय प्रशासन ने चुस्त व्यवस्था किया है।

छठ पूजा तीन दिन का पर्व होता है इसमें पहले दिन नहाय खाय होता है उसके बाद दूसरे दिन से निर्जला बिना खाए पिए उपवास रखते है. तीसरे दिन फिर उगते सूरज को अर्ध देकर महिलाएं अपनी व्रत खोलती है। अपने पति की लंबी उम्र के साथ साथ परिवार और समाज में सुख शांति और कल्याण हो इसके लिए मन्नत मांगती है।

Related Articles

Back to top button