
जशपुर जिले का सन्ना थाना में आज 3 आरोपियों के विरुद्ध मुस्लिम रीति रिवाज से धर्मांतरण कराने का प्रकरण दर्ज किया है. जशपुर जिले में अब तक ईसाई मिशनरियों के विरुद्ध धर्मांतरण के मामले दर्ज हुए हैं लेकिन मुस्लिम रीति रिवाज से यह धर्मांतरण का पहला मामला दर्ज किया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आठ वर्षीय नाबालिग बच्चे के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया है कि उनके बच्चे को मेला दिखाने के बहाने मुस्लिम रिति रिवाज से गुप्तांग काट कर धर्मांतरण करा दिया गया है.
बच्चे के परिजनों की शिकायत पर सन्ना थाना पुलिस ने IPC की धारा 295 (ए), 34 तथा 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. धर्मांतरण के लिए शरीर पर चोट पहुंचाने का मामला मे सभी 3 आरोपी फरार बताऐ जा रहे हैं.
इस मामले के विरोध में आज ग्रामीणों ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया था. सन्ना कस्बे में तनाव की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवा लिया गया था.
इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाला जनजातीय सुरक्षा मंच के हजारों लोगों ने घंटों तक सन्ना मे प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का भारी विरोध के बाद पुलिस ने मुस्लिम रीति रिवाज से धर्मांतरण करने का अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है.



