inh24छत्तीसगढ़

जगदलपुर: सुरक्षाबलों के 190 जवान कोरोना पॉजिटिव, एहतियात गाइडलाइन किया तय

जगदलपुर। बस्तर जिले में सुरक्षाबलों के 190 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप है। इससे पहले कोविड को देखते हुए अधिकारियों ने जवानों के लिए कई एहतियात गाइडलाइन तय किए थे। कोरोना पॉजिटिव जवानों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आइटीबीपी, एसटीएफ एवं अन्य केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। सुरक्षा कैंपों में तैनात अधिकतर सुरक्षाबल के जवान देश के अलग-अलग राज्यों के निवासी हैं। वह 7 दिन छुट्टी पर अपने कैम्प से घर तक के लिए आवागमन करते रहे हैं। बस्तर आईजी सुंदर राज पी. ने बताया कि घर से वापस आने वाले जवानों के लिए 14 दिन क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई है। 14 दिनों के बाद कोरोना किट से उनकी जांच भी कराई जाती है। हाल में कोविड पॉजिटिव (CORONA) जवानों में सुकमा के 160 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं, बीजापुर में 19 जवान व नारायणपुर में 11 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button