बिजनेस

Gold-Silver Rate – सोना कीमत में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या है आज का भाव

त्योहारी सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ावदेखने को मिल रहे हैं. हर शहर के हिसाब से कीमतों में कमी-बढ़ोतरी होती रहती  है. हालांकि सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अब भी सही समय है. सोना अब भी 50 हजार (प्रति 10 ग्राम) से नीचे बिक रहा है. फिलहाल सोने की कीमत 49846/ 10 ग्राम है वहीं, चांदी की कीमत भी 60 हजार (प्रति किलो) से नीचे आ गई है और फिलहाल यह 57477 प्रति किलोग्राम है. कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को सोने की कीमत 50136 (प्रति 10 ग्राम) से बाजार खुला और यह 49846 (प्रति 10 ग्राम) पर जाकर बंद हुआ.

बीते 15 दिन की बात करें तो सोने और चांदी की कीमतों में कमी ही देखी गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिशन (Indiabulls Jewellers Association) के मुताबिक कारोबारी सत्र के अंतिम दिन सोने का शुरुआती भाव (Sone Ka Aaj Ka Bhav) 50136 (10 ग्राम- 24 कैरेट) रहा वहीं, 49846 (10 ग्राम- 24 कैरेट) पर बाजार बंद हुआ. वहीं, चांदी का शुरुआत (Silver Price) भाव 58843/किलोग्राम रहा और 57477/किलोग्राम पर यह बंद हुआ.

बता दें कि बीते 15 कारोबारी दिन में ऐसा पहली बार हुआ है जब सोने और चांदी की कीमतों में इतनी गिरावट देखी गई है. इससे पहले बीते 24 Sep को सोना की 50 हजार (प्रति/10 ग्राम) से नीचे पहुंचा था. बता दें कि बीते महीने सोने की कीमत रिकॉर्ड 56,200 तक पहुंच गई थी, और इसमें अब तक लगभग 6000 की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, बीते महीने चांदी की कीमत भी बढ़कर 80,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी.

उधर, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 324 रुपये की तेजी रही. उधर, मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 125 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 1250 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी लिए रहे. हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 50,750, नीचे में 50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 58,000 एवं नीचे में 57,800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी. मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे.

बीते 15 दिन के सोने का रेट

तारीख            बाजार खुला   बाजार बंद

25 सितंबर   50, 136        49,846

24 सितंबर      49, 810          49, 822

23 सितंबर       50, 222          50,327

22 सितंबर      50,638          50,683

21 सितंबर       51,612           51,341

18 सितंबर       51,536          51,620

17 सितंबर        51,431          51,511

16 सितंबर        51,742          51,797

15 सितंबर        51,793          51,893

14 सितंबर        51,386          51,394

11 सितंबर         51,304          51,441

10 सितंबर         51,331          51,476

09 सितंबर        51,343          51,051

08 सितंबर        51,185          51,075

07 सितंबर         51,065         51,018

04 सितंबर        51,092         51,106

03 सितंबर        50,844         50,927

(सभी रेट्स 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का है)

Related Articles

Back to top button