inh24छत्तीसगढ़

रायपुर में हो रही बारिश, जानें कैसा होगा छत्तीसगढ़ का मौसम

रायपुर में सुबह से बारिश हो रही है. विशेषज्ञों का कहना है, मौसम का मिजाज अभी सुधरता नजर नहीं आ रहा है। दो दिशा से आने वाली ऊपरी हवा का मिलन रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग के ऊपर हो रहा है। इसकी वजह से तेज बारिश तो नहीं होगी मगर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर अगले चार-पांच दिन रहने की संभावना है।

Read Also – इन दो वेब सीरीज में इशा गुप्ता ने दिए हैं जमकर इंटिमेट सीन, वायरल होती रही है हमबिस्तर होते सीन

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार की रात से प्रदेश का मौसम बिगड़ गया है। आधी रात के बाद शुरू हुई हल्की बारिश का दौर सोमवार को दिनभर चलता रहा। मौसम बदलने और तापमान में भारी गिरावट के बाद लोगों की कंपकपी छूटने लगी है। रायपुर के ऊपर के विंड कांफ्रेंस जोन बनने का अनुमान है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 11 जनवरी को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभावित है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Read Also – इस जगह चल रहा था पत्नियों की अदला बदली का गंदा खेल, सोशल मीडिया के जरिये होता था इस तरह सारा काम, अप्राकृतिक संबंध भी

मौसम विभाग ने बताया है कि ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर हरियाणा के ऊपर में स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी-कर्नाटक से उत्तर मध्य- महाराष्ट्र 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। हरियाणा से लेकर दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक द्रोणिका के मौजूदगी के कारण प्रदेश के मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना है, जबकि उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से लेकर उत्तर मध्य महाराष्ट्र में तक द्रोणिका की मौजूदगी के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ के सभी भाग में भी खराब मौसम की चपेट में रहने की संभावना है। इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभावित है।

Read Also – बबिता जी का सालों बाद छलका दर्द, बोली – ‘उसका हाथ मेरी अंडर पेंट में था’

प्रदेश के उत्तरी भाग में विंड कॉन्फ्लूएंस जोन बनने की संभावना है इसके कारण प्रदेश में अभी फिलहाल अगले 3 दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के उत्तरी भाग (सरगुजा संभाग) में मौसम में आंशिक सुधार होने की संभावना है, किंतु आंशिक रूप से बादल बने रहने तथा एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना बना हुआ रहेगा।

Related Articles

Back to top button