inh24खेल जगत

IPL; आईपीएल का 13 वां सीजन नहीं होगा भारत में, श्रीलंका में होने की बन रही संभावना

IPL : इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीजन भारत से बाहर आयोजित किया जा सकता है और इसकी मेजबानी की रेस में संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका सबसे आगे है. इस पर अंतिम फैसला जल्द होने की संभावना बानी हुई है।

बीसीसीआई इसी साल ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आधिकारिक फैसला आने का इंतज़ार कर रही है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि विचार तो लीग को भारत मे कराने का था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण जो स्थिति पैदा हुई है उसके देखते हुए बोर्ड लीग को यूएई या श्रीलंका ले जाने के लिए मजबूर कर सकती है।

अधिकारी ने कहा, हमे अभी भी जगह को लेकर फैसला लेना है लेकिन संभावना कई ज्यादा इस बात की है कि यह लीग इस साल देश से बाहर होगी. भारत मे स्थिति ऐसी नही है कि यहां कई सारी टीमें एक या दो स्थलों पर आए और एक ऐसा वातावरण बनाए जो खिलाड़ियों के अलावा आम जनता के लिए भी ठीक है, चाहे मैच बिना दर्शको के खाली स्टेडियम में ही क्यों ना खेले जाएं।

श्रीलंका में होने की बन रही संभावना

मेजबानी को लेकर रेस यूएई और श्रीलंका के बीच है हमें इस पर फैसला लेना है कि लीग कहाँ करानी है और इसके लिए वहाँ की कोरोना वायरस स्थिति और व्यवस्था को अच्छे से देखना होगा। हम जल्दी फैसले लेंगे, शुरुआत में लीग भारत मे ही कराने का मन था। लेकिन मौजूदा स्थिति के मुताबिक यह साफ है कि कुछ टूर्नामैंट्स को देश से बाहर ही ले जाना होगा।

Related Articles

Back to top button