जरा हटके

हिरणी का बच्चा फंस गया मगरमच्छ के सामने नदी में, बच्चे को बचाने मां ने दे दी अपनी बलि, वीडियो देख सहम जाओगे आप – cgtop36.com


भले ही मां किसी इंसान की हो या फिर जानवर की, उनकी ममता और भावनाएं बच्चों के लिए हमेशा एक समान ही होती है. इसी कड़ी में मां हिरण का एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हे हिरण की जान बचाने के लिए मां हिरण अपनी बलि चढ़ा देती है और बच्चे को बचाने के लिए खुद मगरमच्छ का निवाला बन जाती है।

आईएए अधिकारी सोनल गोयल ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- कोई भी मां की ममता की ताकत, खूबसूरती और साहस को शब्दों में बयां नहीं कर सकता है. अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद की कुर्बानी देने वाली एक मां हिरण का दिल छू लेने वाला वीडियो. यह हमें याद दिलाता है कि कभी भी अपने माता-पिता की उपेक्षा न करें. हमेशा उनका सम्मान करें और जब आपकी बारी आए तो उनका अच्छी तरह से ख्याल रखें।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण का बच्चा पानी में तैर रहा है. नन्हा हिरण इस बात से बेखबर है कि खूंखार मगरमच्छ उसका शिकार करने के लिए घात लगाए बैठा है. हालांकि मां हिरण अपने बच्चे को खतरे में देखते ही उसकी जान बचाने के लिए आगे आती है. मगरमच्छ नन्हे हिरण का शिकार करने ही वाला होता है कि तभी मां हिरण दोनों के बीच में आ जाती है, ऐसे में मगरमच्छ बच्चे की जगह मां पर हमला करता है और उसे अपना निवाला बना लेता है. मां अपने बच्चे की जान तो मगरमच्छ से बचा लेती है, लेकिन इसके लिए वो खुद के प्राणों को न्योछावर कर देती है।



Related Articles

Back to top button