IPL 2020 सीजन का पहला प्लेऑफ मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को मुंबई की टीम ने 57 रन से धमाकेदार जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की।
मुंबई की जबरदस्त जीत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 201 रनों का दिल्ली को लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 143 रन ही बना पाई। मुंबई की तरफ से ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव ने बेहतरीन पारी खेली। किशन ने 30 बॉल पर 55 रन बनाए। और सूर्य कुमार ने 38 बॉल पर 51 रन बनाए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का बिना खाता खोले 3 विकेट गिर गए थे। जिससे दिल्ली की कमर टूट गई। उसके बाद दिल्ली के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन वापस चले गए। दिल्ली सीमित 20 ओवर में 143 रन ही बना पाई। और उसे मुंबई के हाथों 57 रनों से हार झेलनी पड़ी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा मार्कस स्टोइनिस ने 46 बॉल पर 65 रन बनाए। वहीं दिल्ली के चार खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन वापस चले गए।



