inh24छत्तीसगढ़राशिफल - अध्यात्म

23 अगस्त 2020 – जानिए आज का राशिफल

मेष:

आज परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। काम में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।आज गजब का उत्साह रहेगा। कार्य को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करेंगे, परंतु जल्दबाजी के चक्कर में आपसे कोई गलती ना हो इस बात का ध्यान रखें। काम को पूरा करने को लेकर मन में बेचैनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय लाभकारी है। धन-संपत्ति पाने की अच्छी संभावना बनती है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के कामकाज लिए सामान्य दिन है। आज रुटीन के काम समय से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत बनाने के लिए उनकी जरूरत पर धन खर्च करने का योग भी बनता है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक आज बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी रहेंगे। मन में बहुत सारी इच्छाएं चल रही है, उनकी पूर्ति के लिए योजना बनाएंगे। साथ ही उस योजना को क्रियान्वित करने में क्या-क्या मुश्किलें आ सकती हैं। उन सब को भी चिन्हित कर आगे बढ़ेंगे। मन मुताबिक धन लाभ की संभावना है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के कामकाज के लिए बहुत अच्छा दिन है। विवेकपूर्ण ढंग से शीघ्रता से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। प्रतिद्वंदी को पीछे छोड़ते हुए सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। लाभ की अच्छी संभावना है। निवेश कार्यों में फोकस करेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को भाग्य के साथ-साथ परिवारीजनों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। सभी की सहायता से आप काम पूरे कर पाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी सोचेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय लाभदायक है। खर्च भी नियंत्रित रहेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों में कामकाज को लेकर उत्साह नहीं रहेगा। जो भी करेंगे वह बेमन से करेंगे। इससे सफलता मिलने की संभावना भी काफी कम हो जाती है। कामकाज में अवरोध परेशान करेंगे। पुरानी मेहनत का फल धन प्राप्ति के रूप में आज मिल सकता है।

तुला:

तुला राशि के जातकों को कामकाज में आज अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी मैनजमेंट क्षमता और उनकी मेहनत दोनों मिलकर सफलता की नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा समय है। आपके प्रयास द्विगुणित होकर फल देंगे। खर्च भी नियंत्रित रहेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों की कामकाज के संबंध में किसी दूसरों के साथ बहसबाजी हो सकती है। लेक‍िन आप अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास करें, इससे आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। कुछ जातकों के ल‍िए प्रमोशन की संभावना भी बन रही है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचना चाहिए। उद्वेग में आकर कोई गलत प्रॉमिस ना करें। कामकाज के लिए दिन अच्छा है। सही प्लान के साथ काम करेंगे तो लाभ की भी अच्छी संभावना बनती है। परंतु आज खर्च भी अधिक रहेंगे।

मकर:

मकर राशि के जातकों को कामकाज को समय से पूरा करने के लिए सही प्लानिंग बहुत ही जरूरी है। कई स्तर पर आपका मैनेजमेंट फेल होने की संभावना बनती है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके पक्ष में है। खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के बेहतरीन प्रदर्शन का दिन है। अहंकार को अपने कामकाज के आड़े ना आने दें। बिना दूसरों के सहयोग से काम होना संभव नहीं है। समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है, लेक‍िन खर्चे अधिक रहेंगे।

मीन:

मीन राशि के जातकों के आदेशों का पालन सभी लोग करेंगे। आपके द्वारा निर्धारित लक्ष्य समयसीमा के अंदर ही पूरा हो जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। हालांकि आपकी उम्मीद से कम धन प्राप्ति होगी। खर्च आपके नियंत्रण में रहेगा।

Related Articles

Back to top button