
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने अपने 26 महीनों के कार्यकाल में हवा में उड़ान के लिए 50 करोड़ 46 लाख 49 हजार 406 रुपये खर्च किये हैं। इनमें 33 करोड़ 87 लाख 74 हजार 745 रुपये तो किराये के विमान और हेलिकॉप्टर पर खर्च हुआ है। वह भी तब जब सरकारी बेड़े में एक विमान और एक हेलिकॉप्टर मौजूद हैं। इस बेड़े के मेंटिनेंस पर पर भी सरकार 16 करोड़ 58 लाख 74 हजार 661 रुपए खर्च कर चुकी है।
READ ALSO : BIRTHDAY SPECIAL: 52वां जन्मदिन मना रही सांगली की राजकुमारी भाग्यश्री, जानें कुछ अनकही बाते
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के सवाल के लिखित उत्तर में यह जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दिये जवाब में बताया गया है, छत्तीसगढ़ सरकार के पास एक विमान B-200 और एक हेलिकॉप्टर अगुस्ता A-109 है। दिसम्बर 2018 से जनवरी 2021 तक हेलिकॉप्टर के मेंटिनेंस पर 14 करोड़ 65 लाख 15 हजार 41 रुपये खर्च हुए हैं।
वहीं विमान के मेंटिनेंस का खर्च एक करोड़ 93 लाख 59 हजार 620 रुपया आया है। मुख्यमंत्री की ओर से बताया गया, इसी दौरान राज्य सरकार 43 बार हेलिकॉप्टर और 31 बार विमान किराये पर लिया था। इनपर 33 करोड़ 87 लाख 74 हजार 745 रुपये का खर्च आया है। भुगतान की यह राशि नियमित विमान सेवाओं के उपयोग पर आये सरकारी खर्च के अतिरिक्त है।




