inh24छत्तीसगढ़

INDVSAUS – भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया के गुमान, ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बढ़ाया मान, सीएम भुपेश ने ठेठ छत्तीसगढ़िया भाषा मे कहा हमर लईका मन ऑस्ट्रेलिया में फहरईन तिरंगा

बल्लेबाज शुभमन गिल और टीम इंडिया के अभेद्य किले चेतेश्वर पुजारा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 89) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने ब्रिसबेन के गाबा मैदान में ऑस्ट्रेलिया को चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को तीन विकेट से हराकर नया इतिहास रच दिया।

इस लाजवाब मौके पर सीएम भुपेश ने बधाई देते हुवे ठेठ छत्तीसगढ़ी अंदाज में कहा कि हमर लईका मन ऑस्ट्रेलिया में तिरंगा फहरा दिन –

बता दें कि भारत ने पहली बार ब्रिसबेन में टेस्ट जीत हासिल की और चार मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया। इस मैच में जीत दर्ज करते ही भारत ने एडिलेड मैदान पर 36 पर ऑलआउट होने के डर और गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की 32 साल की बादशाहत भी खत्म कर दी। ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी धरती पर गाबा में आखिरी बार साल 1989 में हार का मुंह देखा था। इसके बाद से ही कंगारू टीम को यहां कभी कोई हरा नहीं पाया था।

भारत की इस मैदान में सात टेस्ट मैचों में यह पहली जीत है। भारत ने इस मैदान पर अपने पिछले छह टेस्ट मैचों में पांच हारे थे और एक ड्रॉ खेला था। गाबा मैदान में भारत की ऐतिहासिक जीत के तीन बड़े हीरो रहे। शुभमन, पुजारा और पंत ने मैच के अंतिम दिन ऐसी बल्लेबाजी की जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। शुभमन ने 146 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 91 रन की आक्रामक पारी खेली जिसने भारत को जीत का आधार दिया। पुजारा ने चट्टान की तरह एक छोर संभाल कर खेलते हुए 211 गेंदों में सात चौकों के सहारे 56 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button