inh24खेल जगत

Ind vs Eng 1st Test – भारत 337 रन पर सिमटा, इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला ही मैच इस वक्त चल रहा है. आज चौथे दिन का खेल शुरू हो रहा है. टीम इंडिया अब 257 के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी. हालांकि टीम इंडिया के छह विकेट गिर गए हैं और भारत के लिए आज सुबह पहले सेशन की सबसे बड़ी चुनौती फॉलोआन को बचाना है. भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 257 रनों पर छह विकेट गंवा दिए हैं. दिन का खेल खत्म होने तक वॉशिंगटन सुंदर 33 और रविचंद्रन अश्विन 8 रनों पर नाबाद लौटे।

इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रन बना लिए थे. इस तरह से देखें तो टीम इंडिया पर इस वक्त फालोआन का खतरा मंडरा रहा है. भारत के छह विकेट गिर चुके हैं और अभी तक टीम 257 रन ही बना पाई है. अब अगर टीम इंडिया को फॉलोआन बचाना है तो अभी भी कम से कम 122 रन बनाने होंगे. अभी तो रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं, लेकिन अगर आज के पहले ही सत्र में ये दोनों अगर जल्दी आउट हो जाते हैं तो फिर वहां से 122 रन बनाना दूर की कौड़ी साबित होगी।

पहली पारी में 337 रन पर आउट होने के बाद जब इंग्लैंड की टीम बिना फालोआन दिए खुद बल्लेबाजी के लिए उतरी तो इंग्लैंड को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया. टीम इंडिया के गेंदबाज अश्विन ने रोरी बर्नस को बिना खाता खोले शून्य पर आउट कर दिया।

Related Articles

Back to top button