
India vs England 1st ODI – भारत और इंग्लैंड के पहले वनडे की लाइव कमेंट्री में आप का स्वागत है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया आज से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी अपना विजय रथ जारी रखने उतरेगी।
इंग्लैंड का भारत दौरा अभी तक अच्छा नहीं गया है क्योंकि पहले मेहमान टीम को टेस्ट सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना उसके बाद टी-20 सीरीज में 3-2 से उसे विराट एंड कंपनी ने ढेर किया. अब तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच है और भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वो अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखें।
read also..टीम इंडिया पर वनडे सीरीज से पहले लगा जुर्माना, विराट ने मानी अपनी गलती
भारत की टीम- रोहित शार्म, शिखर धवन, विराट कोहली, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव
इंग्लैंड की टीम- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, इयोन मोर्गन, जोस बटलर, सैम बिलिंग्स, मोइन अली, सैम कुरन, टॉम कुरन, आदिल रशिद, मार्क वुड




