inh24छत्तीसगढ़

सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोत्तरी , आम जनता महंगाई से परेशान

रायपुर। प्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहे है. इस दौरान अब राजधानी रायपुर में सब्जियों के दाम भी बढ़ रहे है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। सब्जियों में टमाटर के दाम चिल्हर में 60 से 70 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गए है, जिसे खरीदने के लिए गरीब व माध्यम वर्ग के लोग अब कतराने लगे है। टमाटर के साथ करेला 40 से 60, शिमला मिर्च 40 से 60 रुपये किलो, फ्रेंच बीन 40 से 80 रुपये, फूल गोभी 50 से 60 रुपये प्रति किलो, मुनगा 60 रूपये प्रति किलो, कोचई 40 रूपये, कटहल 40, गवारफल्ली 40 रूपये प्रति किलो में बिक रही है। इसके अलावा भिण्डी, लौकी, तोराई, बैगन, कद्दू, कुंदरू, पत्ता गोभी आदि सब्जियां 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

Related Articles

Back to top button