
कुश अग्रवाल बलौदाबाजार। निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा थाना प्रभारी पलारी के नेतृत्व में प्रआर रमेश मिश्रा आरक्षक विक्की वर्मा, नरसिंग टंडन को मुखबीर से सूचना मिला है कि ग्राम संडी साहू मेडिकल के सामने सत्यप्रकाश जांगडे व संदीप बंजारे अवैध रूप से शराब ब्रिकी कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कि आरेपी सत्यप्रकाश जांगडे पकडा गया एवं संदीप बंजारे भाग गया।
आरोपी सत्यप्रकाश जांगडे पिता सोनचंद जांगडे उम्र 28 साल साकिन संडी थाना पलारी के कब्जे से 35 पाव देशी मसाला कीमत3150 रु जपत कर आरोपियों अपराध दर्ज किया गया।वही दूसरे मामले में ग्राम लकडिया मोड के पास एक व्यक्ति मिला जिसे पूछने पर अपना नाम रितिक भारद्वाज पिता तिलक राम उम्र 21 वर्ष साकिन लकडिया थाना पलारी जिला बलौदाबाजार के रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से 60 पाव देशी मसाला किमती 5400/रूपये को समक्ष गवाहान के जप्त आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 352/2021 धारा 34(2) आब0 एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।




