inh24क्राइमछत्तीसगढ़

सुबह खेत मे काम करने गई दो बहनों की मिली लाश, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, तो वही नहाने गए बालक की लाश मिलने से सनसनी

जांजगीर, विदिशा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के गांव में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जांजगीर चांपा जिले में अज्ञात लोगों ने दो सगी बहनों को मौत के घाट उतार दिया। दोनों की लाश पुलिस ने खेत से बरामद की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं

दो सगी बहनों की हत्या से सनसनी

जांजगीर जिले के नवागढ़ के सेमरा गांव में दो सगी बहनों की लाश खेत में मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों बहने खेत गई थी, लेकिन देर रात तक दोनों नहीं लौटी। वहीं आज दोनों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं

तो वहीं एक अन्य ख़बर मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से है जहां ग्राम भाटनी में एक नाबालिग बालक की लाश पुलिस ने खेत से बरामद की है। बताया जा रहा है कि बालक 1 दिन पहले दोस्तों के साथ नहाने के लिए तालाब गया था, जहां तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button