inh24छत्तीसगढ़

मरवाही उपचुनाव में पार्टियों ने झोंकी ताकत, सीएम भूपेश की आज ताबड़तोड़ सभाएं

मरवाही में होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज भी कई जगहों पर सीएम भूपेश की सभाएं प्रस्तावित हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री और विधायक ने भी यहां या डेरा जमा रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित बीजेपी के दिग्गज भी मरवाही में मोर्चा संभालें हुए हैं।

वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के दो विधायकों द्वारा कांग्रेस प्रवेश की इच्छा जताने के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। गुरुवार को रायपुर से मरवाही के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में उन्होंने साफ किया कि वे दलबदल नहीं चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में फैसला हाईकमान को करना है।

सीएम बघेल ने कहा, मैं दलबदल नहीं चाहता, वो लोग आना तो चाहते हैं, लेकिन इस पर पार्टी हाईकमान को फैसला करना है। हमारे पास पर्याप्त विधायक हैं, इसलिए हम लोग कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। क्या स्थिति बनेगी क्या नहीं, यह बाद में पता चलेगा। गौरतलब है, जकांछ विधायक देवव्रत सिंह ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा था कि वे और उनके साथी विधायक कांग्रेस प्रवेश करना चाहते हैं।

उन्होंने ये भी कहा था कि हम मूलरूप से कांग्रेसी हैं। कांग्रेस हमारे खून में है, कांग्रेस में ही भविष्य दिखता है। उनके इस बयान से साफ हो गया है कि वे जकांछ छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश करना चाहते हैं। अपने साथ-उन्होंने बलौदाबाजार से विधायक प्रमोद शर्मा का नाम लिया था।

Related Articles

Back to top button