छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुड़ाखू बांटे जाने की बात सुनकर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. गुड़ाखू पाने की चाह में महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर पहले गुड़ाखू पाने के चक्कर में हुजूम इकठ्ठा कर लिया।
दरअसल एक महिला गुड़ाखू फैक्ट्री के पास गुड़ाखू बांटने लगी और जैसे ही रहवासियों को पता चला तो सभी दौड़ पड़े गुड़ाखू लेने। इस मामले में पुलिस ने 8 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।वैसे तो बिलासपुर पुलिस ने कुल ४७ लोगों को अलग अलग मामलों में लॉक डाउन उल्लंघन पर हिरासत में लिया है। पूरा वाकया बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हेमू नगर का है।
बता दें कि हेमू नगर स्थित गुड़ाखू फैक्ट्री के पास सार्वजनिक जगह पर एक महिला गुड़ाखू बांट रही थी. आरोपित महिला समेत आठ महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




