inh24Youth Cornerक्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर का पॉश इलाका तेलीबांधा के कैफ़े में जाम छलकाते,नशे में चूर थे युवक-युवतियां की तभी…

रायपुर।  बीती रात तेलीबांधा इलाके के पेंडुलम और जूक कैफे में पुलिस ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि पेंडुलम कैफे में देर रात नशे की पार्टी चल रही थी। सैकड़ों की संख्या में युवक और युवतियां नशे की हालत में कैफे में मिले। शहर के पेंडुलम कैफे से शराब की बोतलें, बीयर और हुक्के मौके से मिले हैं। सिविल लाइन थाना सीएसपी नसर सिद्दीकी तेलीबांधा सब इंस्पेक्टर दिव्या शर्मा के अगुवाई में यह कार्रवाई हुई। कैफे में मालिक विवेक चौधरी के सामने नशे की पार्टी की जा रही थी।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना सीएसपी नसर सिद्दीकी और दिव्या शर्मा समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान पहुंचकर पार्टी को बंद कराएं हैं। इसी तरह जूक कैफे में देर रात तक नशे की सामग्री शराब, बीयर और हुक्का युवक और युवतियों को खुलेआम परोसी जा रही थी। नशे के कुछ सामान मौके से बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों कैफे पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button