inh24छत्तीसगढ़

लॉक डाउन में नही मिली शराब तो पी लिया सेनेटाइजर, युवक पहुंचा अस्पताल

लॉक डाउन के चलते छत्तीसगढ़ में शराब दुकानें बंद है ऐसे में भिलाई में एक युवक ने शराब नहीं मिलने पर सेनिटाइजर पी लिया। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम छोटू कुमार बताया जा रहा है जो कि हुडको का निवासी है.

सेनिटाइजर पीने के बाद युवक की हालत गंभीर है. युवक को जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है. भिलाई नगर पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट चुकी है। गौरतलब है कि इधर सरकार ने लॉकडाउन के चलते शराब दुकान 14 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है।

Related Articles

Back to top button