
रेल सुविधा से वंचित जशपुर जिले में पत्थलगांव से झारखंड सीमा तक भारतमाला परियोजना के तहत बनने वाली नई सड़क की जनसुनवाई को आज स्थगित कर दिया गया है.छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल ने आज कुनकुरी के सलिहाटोली स्टेडियम में इस जनसुनवाई का आयोजन किया था.
संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने इस महत्वपूर्ण परियोजना में हजारों हरे भरे पेड़ों को काटे जाने पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण मंडल ने इस परियोजना से पहले जरूरी नियमों की अनदेखी की है. यूडी मिंज ने जशपुर जिले मे हजारों हरे भरे पेडों को काटे जाने पर चिंता ब्यक्त की है. इससे पहले भी कटनी गुमला NH 43 सड़क निर्माण से पहले हजारों पेड़ काट दिये गए हैं. लेकिन सड़क निर्माण का काम वर्षों से अधूरा पड़ा है. संसदीय सचिव के विरोध दर्ज कराने के बाद जशपुर कलेक्टर ने जनसुनवाई को स्थगित कराने की पहल की गई है.
पत्थलगांव से झारखंड सीमा तक 104 कि.मी. लम्बी इस सड़क के संबंध में प्रभावित गांव के सरपंचों को ही कोई जानकारी नहीं है. पर्यावरण मंडल ने इस जनसुनवाई को लेकर जरूरी कार्यों की लगातार अनदेखी करने से भारतमाला परियोजना का काम पर सवालिया निशान लग गया है.
बता दें कि पत्थलगांव से झारखंड सीमा तक भारतमाला परियोजना के तहत बनने वाली सड़क की जनसुनवाई को आज स्थगित कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल ने आज कुनकुरी के सलिहाटोली स्टेडियम में इस जनसुनवाई का आयोजन किया था।




