inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद गोहरापदर में युवा कांग्रेस द्वारा बैनर पोस्टर के साथ नारेबाजी कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन बढ़ती महंगाई रोकने में केन्द्र सरकार नाकाम

गिरीश गुप्ता गरियाबंद/गोहरापदर :- बढ़ती हुई मंहगाई से त्रस्त जनता के बीच आज कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक एवम् बूथ स्तर पर धरना प्रर्दशन किया गया,विगत दो वर्षो में लगातार बेहिसाब बढ़ती मंहगाई से आम जनता का जीना बेहाल कर दिया है खाने के समान से लेकर पेट्रोल डीजल इत्यादि सभी के दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।

आज गोहरा पदर में पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतें के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा बैनर पोस्टर के साथ नारेबाजी कर केन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, इसी बीच ग्राम गोहरापदर के युवा उपसरपंच व समाज सेवी अल्तमस खान ने कहा है नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एन डी ए की सरकार लोगो के जेब मे डाका डाल रही है इधर लॉक डाउन की वजह से लोग बेरोज़गारी से जूझ रहे है दूसरी ओर मंहगाई ने आम आदमी को खून से आंसू रुलाया है,मोदी सरकार और उनके मंत्री सिर्फ बाते करना जानते है अगर उनके द्वारा मंहगाई नियंत्रित नहीं होती है तो माननीय प्रधानमन्त्री जी को इस्तीफा दे देना चाहिए।

युवा कांग्रेस अमलीपदर के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा है कि यू पी ए कार्यकाल में तेल के अंतरराष्ट्रीय कीमतें आसमान में होने के बावजूद सरकार उस वक्त 60 से 65 रुपए पेट्रोल मिलता था,लेकिन आज की तारीख में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमत कम होने के बाद भी पेट्रोल सौ रुपए पार गया है,लेकिन यह महंगाई भाजपा नेताओं को दिखाई नहीं देता है,मोदी सरकार पूरी तरह से अर्थव्यवस्था में अपनी पकड़ खो चुकी हो इस कड़ी मे गोहरापदर युवा उपसरपंच अल्तमस खान, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पांडे ,युवा कांग्रेस जिला सचिव उमाशंकर पांडे ,nsui प्रदेश सहसचिव जागेश्वर पांडे ,युवा नेता देवानंद राजपूत ,दुर्गेश बघेल ,बोपिंद्र दौरा ,nsui जिला सचिव धर्मेद्र बघेल ,युवा कांग्रेस ग्राम अध्यक्ष ओंकार यादव, कुमेंद्र यादव ,रूपेश मांझी ,दीपक यादव ,पंकज जगत ,प्रमोद साहू, राहुल यादव, गोविन्द हरपाल ,योगेश नेताम, टिकेश यादव ,रामेश्वर नागेश , गजेंद्र यादव ,संतोष ,सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button