inh24

चेतावनी – कोरोना महामारी के बीच इन राज्यों में अब साइक्लोन का खतरा, मौसम का क्या है पूर्वानुमान जानिए यहां

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम ने अपना मिजाज बदला हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान असम के पश्चिमी जिलों में कई जगहों पर जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सहित पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों और उत्तरी तटीय ओडिशा में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ बारिश के साथ ओले गिरे हैं।

स्‍काईमेट वेदर के अनुसार आने वाले अगले 3 से 4 दिनों तक पैरामीटर बदले की उम्मीद नहीं है. जिसके कारण मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों और ओडिशा पर तेज हवाओं के साथ-साथ भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ हल्की हल्की बौछारें और ओलावृष्टि गतिविधियाँ संभावना जतायी जा रही है।

बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में बने साइक्लोन सर्किल की वजह से पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में अगले पांच दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश होने की संबावना है. वहीं, जहां बारिश नहीं होगी वहां भी बादल छाए रहेंगे।

Related Articles

Back to top button