छत्तीसगढ़ के रहने वाले 42 लोग आगरा में फंसे हुए हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मदद की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण जांजगीर जिले के भौंहाडीह के निवासी हैं एवं आगरा में लॉक डाउन के चलते फंसे हुए हैं।

युवक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ट्विटर पर पोस्ट साझा कर मदद की गुहार लगाई है एवं अपने साथ छत्तीसगढ़ के 42 लोगों के फंसे होने की बात बताई है। वैसे तो छत्तीसगढ़ सरकार दीगर राज्यों में फंसे लोगों की छत्तीसगढ़ लाने में हर संभव कोशिश कर रही है फिर भी लोग बड़ी संख्या में अन्य प्रांतों में फंसे हुए हैं।
राज्य शासन ने रेल मंत्रालय से 30 ट्रेनों की मांग की थी, इसको लेकर राज्य के मुखिया भूपेश बघेल ने रेल मंत्री को ट्वीट कर ट्रेन की मांग भी की है। उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ की ओर से 30 ट्रेनों की अनुमति मांगी गई है और हमें अब तक सिर्फ़ 14 मिली हैं। ट्रेनों के लिए हम क़रीब 1.17 करोड़ का भुगतान भी रेलवे को कर चुके हैं। रेलवे या किसी राज्य की ओर से कोई प्रस्ताव हमारे पास लंबित नहीं है। केंद्रीय रेल मंत्री जी आपका बयान तथ्यहीन और आधारहीन है।




