मनोरंजन

Urfi Javed today news टूटा दिल पहने नजर आईं उर्फी जावेद, बोल्ड लुक देख उड़े फैंस के होश


,

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) आज एक इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं. वो हमेशा अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. वो प्लास्टिक, बोरे, रस्सी, कांच और भी ना जाने किस किस चीज से बनी ड्रेस पहनी हुई नजर आती हैं. इसको लेकर वो हमेशा ट्रोल भी हो जाती हैं पर उर्फी को ट्रोल से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो फुल कॉन्फिडेंस के साथ इन अतरंगी आउटफिट को कैरी करती हैं.

उर्फी जावेद ने इस बार ब्रोकेन हार्ट डिजाइन का बैकलेस टॉप पहना है. जिसके साथ उन्होंने रेड कलर का शॉर्ट स्कर्ट टीम अप किया था. उर्फी जावेद के नए लुक के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

जाहिर है कि उर्फी हमेशा रिवीलिंग आउटफिट्स के नाम पर ट्रोल होती रहती हैं. ऐसे में उनके इस कमेंट ने ट्रोल्स को फिर से एक्टिव कर दिया है. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बस यही बाकी रह गया था. एक अन्य शख्स ने कमेंट किया- दिल टूट गया है बेचारी का. एक यूजर ने उर्फी के वीडियो पर कमेंट किया- बकवास लग रही हो. वहीं एक यूजर ने लिखा- ज्यादा गर्मी लग रही है तो पहन कर ही क्यों आई हो कपड़े. कमेंट और ड्रेस दोनों के लिए उर्फी जावेद को जमकर ट्रोल किया गया है.



Related Articles

Back to top button