सरगुजा सहित पूरें छत्तीसगढ़ में फिर एक बार कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। COVID19 वैक्सीन के टीकाकरण के बाद भी यहीं कारण है कि बड़ी संख्या में लोग लापरवाही बरतने के कारण कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहें है।
सूबे के खाद्य मंत्री और सीतापुर विधायक अमरजीत भगत भी कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के मद्देनजर पूरीं तरह से लापरवाह हो गए है और भीड़भाड़ वालें इलाकों में भी मास्क नहीं पहन रहें है जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना मंत्री अमरजीत के कार्यक्रमों में होने की संभावना बनी रहती है।
आपको बता दे कि सूबे के खाद्य मंत्री और सीतापुर विधायक अमरजीत भगत अपने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र भम्रण के दौरान एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने सीतापुर पहुँचे हुए थे और इस दौरान मीडिया से खास बातचीत में मंत्री अमरजीत भगत ने मास्क नहीं पहनने को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैं मास्क नहीं पहनूँगा तो कोरोना मेरे को न पकड़ेगा मुझे इसका टेंसन नहीं रहता मैं प्रयास करता हूँ कि मैं हमेशा मास्क पहनूँ लेकिन यह संभव नहीं हो पाता।
वहीं मंत्री अमरजीत भगत ने यह भी बोला कि डर तो मेरे को भी लगता है क्या करूँ लेकिन लोगों से मिलने समय मास्क लगा लेता हूँ और तुरंत इसके बाद मास्क निकाल लेता हूँ।




