inh24
पति ने पत्नी की फावड़ा मारकर की हत्या, कारण जान हो जायेंगे हैरान
बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के वेदपरसदा में पति ने फावड़ा मरकर हत्या कर दी है पुलिस ने फरार पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि भोजन में रोटी नहीं देने पर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था।
इस दौरान उसने फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी थी। मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वेदपरसदा के खेत में महिला की रक्तरंजित लाश मिली थी। उसकी पहचान गौरी बाई के रूप में की गई।
मृतक के पुत्र व्यास ने अपने पिता जगदीश पर ही हत्या का संदेह जताया, जो घटना के बाद से फरार था। देर रात पुलिस ने संदेही जगदीश को कर्रा में घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दो पत्नी होने के कारण उनका अक्सर विवाद होता था। खेत में काम करने के बाद भोजन के दौरान उसने पत्नी गौरी से रोटी मांगा।




