inh24छत्तीसगढ़

देशी विदेशी शराब बिक्री पर सदन हुवा गर्म, जोरदार हुवा हंगामा

भाजपा विधायक नारायण चंदेल ने देशी और विदेशी शराब के बिक्री से प्राप्त राशि के संबंध में सदन में जानकारी चाही। नारायण चंदेल ने पूछा कि 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2021 तक प्रदेश में देशी और विदेशी मदिरा के विक्रय से कितनी राशि प्राप्त हुई है. इस अवधि में दुकानों को कितनी धनराशि जमा करना शेष है. राशि जमा नहीं होने का क्या कारण है।

उन्होंने पूछा कि देशी और विदेशी शराब बिक्री से प्राप्त राशि विभाग के द्वारा कहां-कहां जमा कराई जाती है। इस पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जानकारी दी कि प्रदेश में देशी-विदेशी मदिरा के विक्रय से अब तक 6 हजार 279 करोड़ 60 लाख 55 हजार 590 रुपये और विदेशी मदिरा के विक्रय से 5 हजार 870 करोड 51 लाख 28 हजार 930 रूपए की राशि प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में बिक्री राशि में सर महासमुंद जिले में 5 करोड़ 25 लाख 98 हजार 650 रुपए जमा होना शेष है. वहां यस बैंक के खाते में राशि जमा नहीं की गई है। प्रबंधन के निमित्त के फलस्वरूप यह राशि निगम के खाते में जमा नहीं हो सकी है। राशि जमा नहीं किए जाने पर निगम द्वारा यस बैंक को ब्लैक लिस्टेड किया गया है।

इसके बाद विधायक नारायण चंदेल ने पूछा कि यस बैंक में पैसा जमा क्यों कराया जा रहा है। मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि यह खाता हमारे सरकार के दौरान नहीं खोला गया है. पुरानी सरकार में ही खोला गया था हमने तो ब्लैक लिस्टेड करने का काम किया है।

वहीं धर्मजीत सिंह ने पूछा कि यस बैंक किसी भी दिन नो बैंक हो जाएगा इसे क्या नेशनलाइज बैंक में डालेंगे क्या। शासन के राजस्व का सबसे बड़े स्त्रोत को खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए. मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि हमने बैंक को ब्लैकलिस्ट किया है।

Related Articles

Back to top button