रमन का टिकट कटना तय, cm भूपेश बोले गुजरात मॉडल लागू हुआ तो तय है औऱ उन्हें चिंता है बृजमोहन की भी टिकट कट जाएगी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि प्रदेश में अगर विधानसभा चुनाव में गुजरात माडल लागू होता है तो तय है कि यहां के ज्यादातर विधायकों की और पूर्व मंत्रियों की टिकट काटी जाएगी अघर ऐसा हुआ मुझे चिंता है कि रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल की भी टिकट काटी जाएगी। ये बातें आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात पर जाने से पहले मीडिया के सामने कही । मीडिया के उस सवाल पर कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राज्यों में गुजरात माडल लागू करने की बात कह रही है, मुख्यमंत्री ने ये बयान दिया।
सीएम बघेल ने कहा कि, 2 तिहाई से अधिक अब तक विधानसभा हमने कवर कर लिया है, वहीं नगरनार के निजीकरण रोकने पर कहा कि, हम बस्तर की जनता के साथ है. इसलिए उनका ध्यान रखते हुए पत्र लिखा है. ताकि उसका निजीकरण ना किया जाए,
नगरनार निजीकरण पर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
जनता के साथ है जनता ही नही चाहती की निजीकरण हो, शासकीय संकल्प लाया गया था की निजीकरण न हो, विपक्ष ने भी समर्थन किया था पर विपक्ष केवल विधानसभा में ही समर्थन करती है.
आरक्षण पर सीएम ने कहा
आरक्षण को खारिज नही किया गया है , सिर्फ तिथि बढ़ाई गई है,,मार्च में सुप्रीम कोर्ट अंतिम सुनवाई करेगी।
प्रदेश में धान खरीदी पर बोले सीएम
सरकार बनने के बाद किसानों के लिए हमने कार्य किया, अब तक 22 लाख से अधिक किसान धान बेच चुके है, लगभग 9 लाख किसानों में बढ़ोतरी और रकबा में वृद्धि हुई है,,, सारे रिकॉर्ड टूट रहे है, कृषि लाभ दायक धंधा है यह सब जान चुके है
अध्यक्ष अरुण साव के बयान पर कहा,
सांसद अरुण साव पहले जीएसटी और सेंट्रल एक्साइज का पैसा दिला दे . केंद्र सरकार ने कोई सा ऐसा हिस्सा दे दिया, जो सभी को मिलता है वही हमे भी मिलता है.
छग का योगदान क्या कम है, हमने बिजली दी,
जितना हमे मिल रहा वो कम है.
बीजेपी की बैठक और चुनावी प्रणाली पर कहा
मतलब 14 विधायकों को भी टिकट नही मिलेगी ,
मुझे चिंता है रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल की क्या उन्हे भी टिकट नहीं मिलेगा.
राहुल गांधी को जम्मू कश्मीर जाने से रोक जाने पर कहा
पहले कोरोना बता रहे थे, दिल्ली में कौन सी सुरक्षा दी गई, 4 जगह लिख के दिया गया। 2 साल हो गया 370 हटाए अब तो अमन चैन है जम्मू कश्मीर में । भाजपा केवल पदयात्रा को रोकना चाहते है।



