छत्तीसगढ़

सेप्टिक टैंक में 3 करोड़ का गांजा ले जा रहे थे तस्कर, जब्त

छत्तीसगढ़ में रायपुर और जांजगीर चांपा में गांजे की बड़ी मात्रा पकड़ी गई है। जब्त गांजे की कीमत 3 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 2 टन से अधिक गांजा के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गांजे के साथ ट्रक, सेप्टिक टैंक वाहन एवं अन्य वाहन भी जब्त किया गया है। रायपुर व इंदौर डीआरआई टीम ने ये बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि बीते सोमवार को आमानाका थाना क्षेत्र से 1 टन गांजा पकड़ा गया था। गांजा तस्करों से मिले इनपुट के बाद दूसरे दिन मंगलवार को जांजगीर-चांपा में बड़ी कार्रवाई की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button