inh24छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा – राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक, मास्क नहीं पहनने पर अब लगेगा 500 का जुर्माना

छत्तीसगढ़ – स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आने वाला होली का त्योहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जाए, क्योंकि इससे कोरोना के नए केस बढ़ सकते हैं, स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग को होली को लेकर अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रेसवार्ता बताया कि कोरोना की जांच के लिए 5 नए जांच लैब शुरू होने जा रहे हैं। साथ ही मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ 500 रुपए का जुर्माना लगाने पर विचार कर रही है। सिंहदेव ने कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट होना भी संक्रमण बढ़ने का कारण हो सकता है।’

read also..जशपुर – स्वास्थ्य अमले की बड़ी लापरवाही आई सामने, नसबंदी के बाद छोड़ दिया महिलाओं को ऐसे ही, किलोमीटर भर पैदल चलकर पहुंची बस स्टैंड

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना संक्रमण का रेट 4.82 प्रतिशत हो गया है, 5-6 जिलों में कोरोना की समीक्षा करेंगे, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, जशपुर में समीक्षा करेंगे, 3 जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है, उन्होंने कहा कि आज रायपुर कोरोना वैक्सीन पहुंचेगी, प्रतिदिन टीकाकरण का टारगेट डेढ़ लाख है, जितने लोगों का टारगेट है उससे कम लोग आ रहे हैं, 28 दिन की जगह 6 से 8 सप्ताह बाद वैक्सीन लगवाएंगे।

read also..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष पर रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन से चर्चा कर घायल जवानों का हाल-चाल जाना

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि 30 प्रतिशत लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने के 24 घंटे के भीतर हुई है, छ्त्तीसगढ़ की स्थिति चिंताजनक है, बाहर आना जाना भी खतरनाक है, अति आवश्यक हो तभी ट्रेवल करें, लॉक डाउन की स्थिति अभी नहीं है।

read also..छत्तीसगढ़ – सब्जी खरीदने मांगा पिता से पैसा नही देने पर डंडे से पीट पीट कर उतार दिया मौत के घाट, आरोपी पुत्र को हुई आजीवन कारावास

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिपोर्ट जारी कर जानकारी दी है कि 24 घंटे में कोरोना से मौत की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि कोरोना से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ तीसरे नम्बर पर है, छग में कोरोना से कल 20 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में अकेले 132, पंजाब में 53 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button