Breaking News

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ का निधन |


पाकिस्तान पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ Former President General Pervez Musharraf का लंबी बीमारी के बाद दुबई में शुक्रवार को निधन हो गया। पाकिस्तानी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की है। जनरल मुशर्रफ का इलाज दुबई के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था। वह अमाइलॉइडोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे।

कुछ दिनों पहले परवेज मुशर्रफ का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह चलने में असमर्थ नजर आ रहे थे। जनरल मुशर्रफ पूरी तरह से दूसरों पर आश्रित थे और व्हील चेयर के भरोसे ही चल रहे थे।

दिल्ली में जन्मे थे मुशर्रफ

11 अगस्त, 1943 को दिल्ली के दरियागंज इलाके में उनका जन्म हुआ था। बंटवारे के दौरान उनके परिवार ने पाकिस्तान में रहने का फैसला किया था। बंटवारे से पहले ही उनका पूरा परिवार पाकिस्तान चला गया था। जहां उनके पिता सईद पाकिस्तानी सरकार से जुड़े और विदेश मंत्रालय का कामकाज देखा।

विदेश मंत्रालय के साथ काम करने के दौरान उनके पिता का तबादला होता रहा है। बाद में उनके पिता तुर्की में रह कर सरकार का कामकाज देखने लगे। साल 1949 में परवेज मुशर्रफ पिता सईद के साथ तुर्की चले आए। जहां उन्होंने इस देश की भाषा सीखी और यहां के खेलों में रूचि भी लेने लगे।

कराची और लाहौर में की तालीम हासिल

अपने वतन लौटने के बाद परवेज मुशर्रफ ने अपनी स्कूली शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक स्कूल से की। आगे की पढ़ाई उन्होंने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से की थी।

Source by BBC News Hindi

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button