inh24छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर ले गया था अपहरण कर, खेलता रहा नाबालिक के जिस्म से, लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुश अग्रवाल – पलारी क्षेत्र की नाबालिक लड़की दिनांक 11-01-2021 से गुमशुदा हो गई है जिसका रिपोर्ट उनके पिता द्वारा थाना पलारी में किया गया , जिस पर थाना में गुम ईं क्र. 10/21 एवं अपराध क्र 13/21 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर अपहृता की लगातार खोज बिन किया जा रहा था, मुखबीरों एवं गवाहों से पुछताछ किया गया।

सायबर सेल बलौदाबाजार से संदेही कपील यादव के मोबाईल नंबर की काल डिटेल निकाला गया, जिसकी लोकेशन महाराष्ट्र के सिपोरा तहसील भुकरदन जिला जालना होना पता चला, मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आई के एलेसेला,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक बघेल से चर्चा कर दिगर प्रांत (महाराष्ट्र) जाने की अनुमति प्राप्त कर, थाना प्रभारी पलारी निरीक्षक सी.आर. चंद्रा के निर्देशन में टीम बनाकर उप निरीक्षक सी आर ठाकुर आरक्षक पप्पू पनागर थाना पलारी को अपहृता के परिजनों के साथ महाराष्ट्र रवाना किया गया, उक्त् टीम द्वारा बड़ी चालाकी एवं तत्परता दिखाते हुए प्राप्त लोकेशन में दबिस देकर, अपहृता को कपील यादव पिता कैलाश यादव उम्र 20 साल ग्राम रसौटा के कब्जे से सिपोरा महाराष्ट्र से बरामद किया गया।

जिसके बाद अपहृता एवं आरोपी को थाना पलारी लाया गया । अपहृता से पुछताछ करने पर बताई कि आरोपी कपील यादव द्वारा मुझे शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर अपने साथ महाराष्ट्र ले गया था जहॉ पर मेरे साथ गलत काम करता था । पीड़ता का ब्यान दर्ज कर प्रकरण में धारा 366ए,376 भादवि 4,6 पाक्सों एक्ट जोडी गई, एवं आरोपी कपील यादव को दिनांक 06-02-2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बलौदाबाजार पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सी आर ठाकुर, आरक्षक पप्पू पनागर का विशेष योगदान रहा है ।

Related Articles

Back to top button