छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लॉक डाउन की अवधी में गैर जरूरी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार ने गुटखा, तंबाकू, गुड़ाखू सहित अन्य नशीली पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाईं है। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर है यहां पंडरी पुलिस ने राजधानी रायपुर के मोवा एरिया से 40 लाख का ज्यादा गुटखा और गुड़ाखू जब्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर पुलिस ने कल शाम कृष्णा विहार कॉलोनी मोवा कॉलोनी के एक घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने लाखों रुपए का गुटखा और गुड़ाखू जब्त किया है। जब्त किए गए सामानों की कीमत 40 रुपए से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।



