inh24छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम भूपेश ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्लिम भाईयों सहित सभी प्रदेशवासियों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी की सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं की हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इस दिन दुनियाभर में इस्लाम के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्न के रूप में मनाया जाता है। हजरत साहब धरती पर अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला।

सीएम ने कहा कि हजरत साहब के संदेश खुशहाल समाज बनाने की दिशा में हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों से अपील की है कि कोराना संक्रमण का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसे देखते हुए सभी लोग संक्रमण से बचने के लिए मास्क, दो गज की दूरी, सेनिटाइजेशन जैसे जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना जारी रखें।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मुबारक बाद देते हुवे कहा कि ईद_मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबादl पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद (ईद-मिलादुन्नबी) लोगों को प्रेम, समानता और सौहार्द्र का संदेश देता है। यह अवसर गरीबों और ज़रूरतमंदों की सेवा करने का है।

Related Articles

Back to top button