inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – वहशी पिता ने बाप बेटी के रिश्ते को किया शर्मसार, 13 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने अपनी ही 13 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। किशोरी अपने पिता के साथ तबीयत खराब होने पर डॉक्टर को दिखाने के लिए गई थी। घटना के बाद पिता किशोरी को घर छोड़कर आरोपी भाग निकला। इसके बाद मां के साथ जाकर किशोरी ने मामला दर्ज कराया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी पिता को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, तखतपुर निवासी युवक ऑटो चलाता है। उसकी 13 साल की बेटी की तबीयत खराब थी। इस पर किशोरी अपने पिता के साथ 31 अक्टूबर को डॉक्टर को दिखाने के लिए शहर के अस्पताल गई थी। वहां से लौटते समय आरोपी पिता ने कानन पेंडारी के पास ऑटो रोक दिया और जंगल में किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को घर छोड़कर भाग निकला।

घर में किशोरी को रोता हुआ देख मां ने पूछा तो मामला सामने आया। इसके बाद वह आसपास के लोगों के साथ बेटी को लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। घटना सकरी थाना क्षेत्र में होने के कारण तखतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला वहां ट्रांसफर कर दिया। सकरी पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को रविवार देर शाम रायपुर के धरसींवा से कर लिया।

Related Articles

Back to top button