inh24मनोरंजन

बेल्ट से पिटाई करता था टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का पति, भाई ने लगाया यह गंभीर आरोप

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम दिव्या भटनागर की मौत की खबर ने टीवी जगत को हिलाकर रख दिया। बीते सोमवार को दिव्या का कोरोना वायरस से निधन हुआ। दिव्या भटनागर की उम्र केवल 34 साल थी। बीते साल ही दिव्या भटनागर ने शादी की थी। दिव्या भटनागर की मौत के बाद अब उनका परिवार पति गगन गबरू पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

परिवार का दावा है कि गगन गबरू दिव्या भटनागर के साथ मारपीट करता था। जब ये बात लोगों के सामने आई तो वह दिव्या भटनागर को अकेला छोड़कर भाग गया। बता दें कि कुछ समय पहले ही दिव्या भटनागर के भाई देवाशीष ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के कुछ चैट शेयर किए थे। दिव्या की मौत के बाद देवोलिना ने भी एक्ट्रेस के पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब एक बार फिर देवोलिना ने एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो पोस्ट कर देवोलीना ने बताया है कि गगन गबरू दिव्या के साथ कैसा बर्ताव करता था। उन्होंने कहा कि उनके पास दिव्या के चैट्स है, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो उसके साथ कैसे बिहेव करता था। उनके पास सबूत है चैट्स के रूप में. ये भी कहा कि तेरा दोस्त तेरे खिलाफ है। उन्होंने कहा कि तूने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए दिव्या का इस्तेमाल किया। शादी के बाद बेल्ट से मारता था।शादी के तीन दिन बाद ही उसने सिर उसका फोड़ दिया था।

बता दें कि देवोलीना ने दिव्या भटनागर को लगे एक जख्म की तस्वीर को शेयर की,जिसमें दिव्या के जख्म साफ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में उस FIR की भी कॉपी है जो गगन के खिलाफ हुई थी। करवा चौथ वाले दिन भी गगन और दिव्या के बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी।इस घटना के बाद दिव्या ने FIR दर्ज कराई थी।

Related Articles

Back to top button