inh24देश विदेश

खुशखबरी ! ट्रिपल कैमरा के साथ नया Oppo A53 हुआ लांच, जाने कीमत और शानदार फीचर्स

भारत में Oppo A53 लांच हो गया है. ओप्पो ने अपनी A सीरीज़ में नया फोन जोड़ते हुए नया Oppo A53 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को 12,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है. इस फोन की सबसे खास चीज इसका डिस्प्ले है. ओप्पो का ये पहला फोन है जो इस सेगमेंट में 90Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले प्रदान करता है. इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पावरफुल बैटरी भी है…फोन की पहली सेल आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगी. फोन की खरीद पर SBI कार्ड के ज़रिए 10% की छूट मिल रही है.

READ ALSO,,बड़ी खबर – ड्राइविंग लाइसेंस, RC समेत इन दस्तावेजों की वैलिडिटी 31 दिसंबर तक बढ़ाई

ओप्पो A53 फोन में 6.53 इंच का LCD पैनल दिया गया है. फोन में दिए गए इस डिस्प्ले का अस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. ये फोन में एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड ओप्पो के ColorOS 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. प्रोसेसर की बात करें तो फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर मिलेगा. फोन में खास एंटी-लैग ऑप्टिमाइजेशन फीचर भी दिया गया है.

READ ALSO,,तेलीबांधा – तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचला, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

कैमरे के तौर पर फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. इसके अलावा इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा दिया गया है.

READ ALSO,,छग ब्रेकिंग – कोरोना मरीज को लेने गई पुलिस और डॉक्टरों की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला..सभी जान बचाकर भागे..पढ़े पूरा मामला

Related Articles

Back to top button