inh24बिजनेस

सोना और चांदी के दामों में आई तेजी, जानिए हाजिर भाव

सोने-चांदी के भाव में मामूली तेजी नजर आई। मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 48,000 के करीब पहुंच गया था लेकिन शाम को ये 48,687 पर बंद हुआ। आज सोने का भाव 95 रुपये महंगा होकर 48,687 रुपये पर खुला। चांदी का हाजिर भाव भी 1058 रुपये चढ़कर 62022 रुपये प्रति किलो पर खुला।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 2 दिसंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 2 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 1 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48687 48592 95
Gold 995 (23 कैरेट) 48492 48397 95
Gold 916 (22 कैरेट) 44597 44510 87
Gold 750 (18 कैरेट) 36515 36444 71
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28482 28426 56
Silver 999 62022 रुपये प्रति किलो 60964 रुपये प्रति किलो 1,058 रुपये प्रति किलो

IBJA के रेट देशभर में मान्य

गौरतलब है कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।

Related Articles

Back to top button