inh24छत्तीसगढ़

प्रेमी की पिटाई से प्रेमिका ने किया सुसाइड, जाने मामला

बिलासपुर। सरकंडा के इमलीभाठा में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला कि तीन घंटे पहले युवती के प्रेमी ने फोन नहीं उठाने पर उससे मारपीट की थी। इससे नाराज युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गवाहों के बयान के बाद सरकंडा पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि सरकंडा के इमलीभाठा में रहने वाली प्रीति अहिरवार मोहल्ले में रहने वाले युवक छोटू वैष्णव से बातचीत करती थी। युवक ने उसे एक मोबाइल भी दिया था। इससे दोनों के बीच बातचीत होती थी।

Related Articles

Back to top button