टिक टॉक किवीडियो खुमारी अब सुदूर बीजापुर तक भी है। सोशल मीडिया ने जहाँ लोगो तक पहुँच आसान बनाई है वहीं इसके कई नुक्सान भी है। ऐसा ही वाकया बीजापुर में हुवा है। एक युवती टिकटोक वीडियो बनाते समय पानी भरे खदान में गिर गई जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम साधना बताया जा रहा है। युवती साधना अपनी 2 सहेलियों के साथ जैतालूर स्थित बंद हो चुके खदान में टिक टॉक वीडियो बनाने गई थी। वीडियो बनाते समय युवती खदान के गड्ढे में गिर गई. खदान पानी से भरा हुआ है। घटना में युवती की पानी में डूबकर मौत हो गई। बीजापुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




