inh24छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम में सामान्य सभा,25 नवंबर को शुरुआत, 1 घंटे होगा प्रश्नकाल, पढ़े पूरी खबरे

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सचिवालय ने नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे के आदेशानुसार नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 25 नवंबर गुरुवार को रखी है। सामान्य सभा सुबह 11 बजे मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में होगी। इसमें शुरुआत में एक घंटे की अवधि के दौरान प्रश्नकाल होगा। इसके बाद नियमानुसार निर्धारित एजेंडों पर चर्चा एवं विचार -विमर्श किया जाएगा। उक्त जानकारी नगर निगम के सचिव आरके डोंगरे ने दी है।

Related Articles

Back to top button