
गिरीश गुप्ता गरियाबंद – फिंगेश्वर विकास खण्ड के ग्राम बेलर मे आज रविवार रात 8 बजे से दो हाथी आ धमके ,इससे गांव मे दहशत है। हाथी बेलर निवासी महेन्द्रु ,एंव कष्णा साहू के बाडी मे पहूचें जहां उगाये गये गन्ना को खा गये बहूत सारे गन्ना जब के पौधे को रौंद दिया । बाडी मे काफी दर उधम मचाने के बाद हाथी पास ही धान उपार्जन केन्द्र मे काफी देर इधर उधर चहलकदमी करते रहे।
दोनों हाथी धान के खुले स्टेक पर चढ़ गए और ढ़के पालीथीन को हटाया पर धान को ज्यादा नुकसान नही पहूंचाया है एैसा अंदाजा लगाया जा रहा है । खबर लिखे जाने तक हाथी उपार्जन केन्द्र मे मौजुद है । अभी भी दोनों दतैल हाथी बेलर के धान खरीदी केंद्र के अंदर है और धान के बोरियो के स्टेक को फ़ाड़ कर धान खाने में लगे है।

बता दें कि हाथी के आगे पिछे दुरी बनाकर एक टीम रात दिन चल रहा है जो उसके लोकेशन से आसपास के गांव को सुरक्षित रहने सुचित कर रहे है। वहीं उत्साही लोग हाथी को करीब से देखने भीड़ बढ़ा रहे है जिससे किसी अनहोनी डर बना है। वन विभाग की इस टीम मे कृष्ण कुमार सोनी वनपाल ,मनीष वनपाल अनिल राव वन रक्षक ,अगेश्वर साहू वन रक्षक ,मन्नु सिन्हा, चन्दु विश्वकर्मा हाथी मित्र सक्रिय है ।




