inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद छुरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की कोरोना से मौत क्षेत्र में फैली शोक की लहर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष की भी हुई थी बीते दिनों मौत

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – छुरा ब्लाक कांगेस अध्यक्ष राजीव ठाकुर की कल कोरोना संक्रमण के चलते आकस्मित निधन होने की खबर से पूरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले उन्होंने अपना कोरोना चेक करवाया था जिसमे डॉक्टरों द्वारा उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया गया था उसके बाद ब्लाक अध्यक्ष राजीव ठाकुर अपने घर पर ही कोरनटाईन थे लेकिन कल शाम को उनके सीने में तेज दर्द होने पर वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुचे जहा चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कोविड सेंटर गरियाबंद रिफर कर दिया जहा इलाज के दौरान रात 12 बजे के करीब उनकी मृतु हो गई।

उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले में कोरोना संक्रमण के चलते मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रही है 4 दिन पहले ही गरियाबंद जिले की महिला कांग्रेस नेत्री ममता राठौर की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। आज छुरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है।

गरियाबंद जिला के छुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर की बीते कल कोरोना संक्रमण के चलते मौत होने की खबर है़ बताया गया की कल उन्हे सांस लेने मे तकलीफ की शिकायत पर छुरा स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ तबीयत ज्यादा सीरियस होने पर गरियाबंद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहाँ उपचार दौरान उनके मौत की खबर है़

आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र मे शोक व्याप्त है़ वही पार्टी कार्यकर्ताओ और नेताओ मे शोक व्यक्त किया है़ इससे पहले महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता राठौर का निधन हुआ था जिले मे राजनीतिक क्षेत्र मे कोरोना से दूसरी मौत है़

Related Articles

Back to top button