
नगर पालिका डोंगरगढ़ के पार्षदों व सीएमओ के बीच गत दिनों काफी विवाद हो गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
बता दें कि नगर पालिका डोंगरगढ़ में गत दिनों पीआईसी की बैठक के दौरान सीएमओ हेमशंकर देशलहरा व पार्षदों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया और बात गाली गलौज व मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद सीएमओ हेमशंकर देशलहरा व अध्यक्ष सुदेश मेश्राम सहित पार्षद डोंगरगढ़ पुलिस थाना पहुंचे। थाने पहुंचकर सीएमओ देशलहरा ने उनके साथ कांग्रेस पार्षद मनोज साहू,बलदेव यादव तथा पार्षद पति मनोहर कण्डरा पर मारपीट का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस पार्षदों ने भी सीएमओ पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत की है। नगर पालिका में पीआईंसी की बैठक थी, जिसमे विकास कार्यों पर चर्चा को लेकर सीएमओ और कांग्रेसी पार्षदों के बीच गहमागहमी का माहौल बन गया और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद घटना की देर रात तक दोनो पक्ष थाने में डटे हुए थे। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं मानने के बाद दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 294, 232, 506 व 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।




