inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद: बेटी से मिलने निकला पिता की अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर मेकाहारा में तोड़ा दम

गिरीश गुप्ता गरियाबंद/छूरा:– तेज रफ्तार वाहन ने आज फिर एक युवक को अपने चपेट में ले ली घटना सुबह 9 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। छूरा क्षेत्र के चितामाड़ा निवासी तेजराम ठाकुर पिता जुगुत राम उम्र 32 वर्ष आज सुबह अपनी बेटी से मिलने चितामाड़ा से कसहिबाहरा बाइक से जा रहा था
तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को छूरा फिंगेश्वर मुख्यमार्ग में कसहिबाहरा के पास टक्कर मार दी जिससे युवक के सर पर गम्भीर चोट लगी अज्ञात वाहन द्वारा युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया।


सड़क हादसे में घायल युवक को ग्रामीणों द्वारा छूरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर घायल युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा के लिए रिफर कर दिया गया। वही सड़क हादसे में घायल युवक ने मेकाहारा पहुचते ही दम तोड़ दिया। छूरा थाना प्रभारी संजय पुंढीर ने बताया कि सड़क दुर्घटना मामले में अज्ञात वाहन चालक के उपर अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button