inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद:- शिक्षक छात्राओं से करता था छेड़ छाड़ पालक शिकायत करने पहुंचे स्कूल शिक्षक पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं घटना 27 अगस्त की पालकों में रोष

गिरीश गुप्ता गरियाबंद

गरियाबंद:- शिक्षा का मंदिर स्कूल और शिक्षक को भगवान कहा जाता है अच्छी शिक्षा और संस्कार देने वाले शिक्षक को सम्मान दिया जाता है यदि शिक्षा की मंदिर में ही शिक्षक द्वारा अगर छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना सामने आता है तो उस शिक्षक को भगवान नही हैवान कहना गलत नही है। मैनपुर ब्लाक के कोदोभाठा माध्यमिक स्कूल के छात्राओं ने अपने ही स्कूल के शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का गम्भीर आरोप लगाया है जो एक शिक्षक के लिए काफी गम्भीर व संवेदनशील है। दरअसल मामला मैनपुर ब्लाक के कोदोभाठा की है जहां पूर्व माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने अपने ही स्कूल के एक शिक्षक पर छेड़छाड़ की बात अपने पालकों को 27 अगस्त को बताई। जिसके बाद पालकों द्वारा कोदोभाठा स्कूल पहुचकर शिक्षक के करतूतों की कहानी बच्चों व पालकों द्वारा स्कूल के प्रधान पाठक को बताया आरोप काफी संवेदनशील होने के कारण मामले की जानकारी 27 अगस्त को तत्काल कोदोभाठा के प्रधानपाठक द्वारा मैनपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर आर आर सिंह को दी गई।


प्रधानपाठक के सूचना पर बी ई ओ मैनपुर 28 अगस्त को माध्यमिक शाला कोदोभाठा पहुचे जहा प्रधानपाठक एवं उपस्थित पालकों के द्वारा शिक्षक की बच्चियों के साथ करतूत की सारी जानकारी घटनाक्रम की जानकारी बी ई ओ को दी गई। वही इतने बड़े संवेदनशील मामले में शिक्षक व बी ई ओ मैनपुर की भूमिका संदिग्ध नजर आया एक नजर उसमें भी इतनी संवेदनशील मामले को बी ई ओ मैनपुर और कोदोभाठा माध्यमिक स्कूल के पधानपाठक द्वारा हल्के में लेते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।


आर आर सिंग विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर
इस मामले में प्रधानपाठक द्वारा शिक्षक को कार्यवाही से बचाने के प्रयास करते हुए इतने बड़े व शर्मनाक मामले बी ई ओ की उस्थिति में स्कूली बच्चों से छेड़खानी मामले में सिर्फ शिक्षक का स्थानंतरण का आवेदन दिया गया। इस तरह इस शर्मनाक व संवेदनशील मामले को दबाने का प्रयास किया गया। इस aàशर्मनाक घटना की जानकारी मिलने के बाद हमारे cgtoop 36 के जिला ब्यूरो गिरीश गुप्ता ने इस मामले की पड़ताल के लिए 31 अगस्त को शिक्षा अधिकारी कार्यालय मैनपुर पहुचे लेकिन लेकिन कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि मैनपुर ब्लाक शिक्षा अधिकारी आर आर सिंह ब्लाक के स्कूलों में दौरे पर निकले है तब फिर 1 अगस्त को हमारे संवाददाता फिर ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुचे कार्यालय में लम्बी इंतजार के बाद लगभग 1 बजे के करीब मैनपुर बी ई ओ शिक्षा कार्यालय पहुचे तब हमारे गरियाबंद जिले के cgtoop 36 ने मैनपुर बी ईं ओ आर आर सिंह से कोदोभाठा के माध्यमिक शाला के शिक्षक प्रकाश कुमार भोई द्वारा 27 अगस्त को अपने स्कूल की छात्राओं द्वारा छेड़खानी के मामले के सम्बंध में जानकारी लेने पर मैनपुर बी ईं ओ द्वारा बताया गया कि मुझे 27 अगस्त को शिक्षक द्वारा दुर्व्यवहार व छेड़खानी की सूचना कोदोभाठा के प्रधानपाठक द्वारा दी गई थी मामले में 28 अगस्त को आर आर सिंह खुद 28 अगस्त को माध्यमिक शाला कोदोभाठा पहुचे थे घटना की सारी जानकारी पालकों व प्रधानपाठक द्वारा मुझे दी गई थी प्रधानपाठक बीरबल बघेल द्वारा लिखित में आवेदन दिया गया था जिसमे शिक्षक प्रकाश कुमार भोई द्वारा स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के साथ बदसलूकी का मामला बताते हुए शिक्षक की अन्यत्र मांग की गई है बी ईं ओ आर आर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को स्कूल में अमलीपदर पुलिस भी पहुची थी।


प्रधानपाठक बीरबल बघेल
आर आर सिंह ने इस छात्राओं के छेड़छाड़ के संवेदनशील मामले में गोलमोल जवाब देते हुए पूरे मामले को दबाने का कार्य किया जा रहा था। गौरतलब बात है कि स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला हुआ जो काफी गम्भीर मामला है घटना 27 अगस्त की है और 28 अगस्त को बी ई ओ आर आर सिंह द्वारा खुद बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने पर वे स्वयं कोदोभाठा माध्यमिक स्कूल पहुचा था प्रधानपाठक द्वारा उन्हें शिक्षक को अन्यत्र हटाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था किंतु 28 अगस्त के बाद छुट्टी के कारण कोई कार्यवाही नही हो पाई कोदोभाठा के माध्यमिक शाला के शिक्षक के खिलाफ जांच टीम गठित करना बताया गया जांच के बाद कार्यवाही करना बताया अब यहा पर सबसे अहम बात यह है कि मैनपुर के बी ई ओ आर आर सिंह अपने कर्तव्यों के प्रति कितने सजग है उसका उदहारण आप इसी से लगा सकते है कि स्कूली बालिकाओं से हुए 27 अगस्त के दिन हुए छेड़छाड़ जैसे संगीन मामले 1 अगस्त तक कोई कार्यवाही नही की गई थी हमारे गरियाबंद जिले के cgtoop 36 ब्यूरो गिरीश गुप्ता के द्वारा इस मामले पर बी ई ओ आर आए सिंह से जानकारी मांगने के बाद आनन फानन में शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ मामले में 31 अगस्त को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर लेटर जारी किया गया इस जांच टीम में मैनपुर के बी आर सी यशवंत बघेल, उरमाल के प्रचार्य दुर्योधन सिंह मांझी,पूर्व माध्यमिक शाला झरियाबाहरा के प्रधानपाठक रामजी तिवारी को जांच करने का आदेश निकालकर 07 दिवस के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया गया है।

यशवंत बघेल बी आर सी सी मैनपुर
इस संवेदनशील मामले पर मैनपुर बी आर सी यशवंत बघेल से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि शिकायत काफी गम्भीर है इस मामले में आज 01 अगस्त को ही आपके यहा आने के पहले उन्हें जांच के लिए लेटर अभी पढा भी नही हु मामला काफी संवेदनशील है। वही इस मामले पर गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी कर्मन खटकर को शिक्षक के खिलाफ मीले आवेदन को वाट्सएप पर भेजकर फोन लगाया गया लेकिन जिलाशिक्षाधिकारी द्वारा आवेदन को वाट्सएप पर देखने के बाद भी फोन रिसीव नही किया गया और न ही वापस कॉल कियाा गया।


वही इस छात्राओं से शिक्षक के द्वारा छेड़छाड़ के मामले में गरियाबंद जिला के शिक्षा विभाग के पदेन अध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि मामला काफी संगीन है स्कूल शिक्षा का मंदिर है और शिक्षक और छात्राओं का रिश्ता बाप बेटी के रिश्ते के सामान होते है इस पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले शिक्षक पर तुरंत एफ आई आर होनी चाहिए इस सम्बंध में मैं गरियाबंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर से बात करता हू और आरोपी शिक्षक पर कानूनी कार्यवाही किया जाए ताकि इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।


वही इस मामले में के पूर्व माध्यमिक शाला कोदोभाठा के एल बी शिक्षक प्रकाश कुमार भोई से भी उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नम्बर 6266985286 पर काल किया गया लेकिन उनका मोबाइल फोन स्वीच आफ बताया वही प्रधानपाठक से बात करने पर उन्होंने बताया कि दो दिनों से बगैर किसी सूचना के प्रकाश कुमार भोई अपने शिक्षकीय कार्य से अनुपस्थित है।

Related Articles

Back to top button