ऽ ‘‘पुलिस संगिनी सम्मान’’ समारोह का सभी थानों में किया गया आयोजन
ऽ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सहयोगी महिलाओं को सम्मानित करने दिया था निर्देश
ऽ जिले में 70 महिलाओं को ‘‘पुलिस संगिनी सम्मान’’ से नवाजा गया
ऽ पुलिस अधीक्षक ने कहा ‘‘पुलिस के कार्य में सहायक होंगी महिलाएं’’
ऽ गरियाबंद पुलिस द्वारा महिलाओं को पुलिस से जोड़ने का अभिनव पहल
विवरण – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले के सभी थानों में पुलिस विभाग की सहयोगी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने निर्देशित किया था। जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस कार्यो व अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन, जीवंत संपर्क व बेहतर समन्वय हेतु सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस सहयोगी महिलाओं को सम्मान करने की योजना को ‘‘पुलिस संगिनी सम्मान’’ का नाम दिया गया है। जिस पर गरियाबंद जिले के सभी थाना में ऐसी सहयोगी महिलाओं को ससम्मान आमंत्रित कर शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। जिले के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस को सहयोग करने वाली माताओं एवं बहनों को सभी थाना में सम्मानित किया गया। यह परंपरा अब से जारी रहेगी, प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर ‘‘पुलिस संगिनी सम्मान’’ का आयोजन किया जायेगा। पुलिस का आम नागरिकों से मधुर संबंध व अपराध नियंत्रण हेतु आने वाले समय में भी नवीन अभिनव प्रयास/अभियान जारी रहेगा।

इस क्रम में थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र के विभिन्न कार्यो व अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन एवं समन्वय हेतु यशोदा सूर्यवंशी गरगट्टी परसुली, फुलबासन यादव मालगांव, राजेश्वरी काशी सढ़ौली, लीलावती साहू हरदी, कमला देवांगन गरियाबंद को पुराना पुलिस अधीक्षक कार्यालय कंट्रोल रूम में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, एसडीओपी संजय धु्रव, उप पुलिस अधीक्षक टी.आर. कंवर, निरीक्षक विकास बघेल, रक्षित निरीक्षक उमेश राय ने शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। थाना पाण्डुका में निरीक्षक बसंत बघेल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत अभियान विभिन्न महिला समुह, वन समिति में तत्पर रहने वाली नंदकुमारी पटेल लोहरसी, पे्रमिन साहू पोंड़, उषा धु्रव कुकदा, दुलारी साहू अतरमरा, चंदा मानिकपुरी रजनकट्टा, मेनिका धु्रव आसरा, रूखमणी कश्यप कुटेना को थाना पाण्डुका में शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। थाना देवभोग में निरीक्षक हर्षवर्धन बैस के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लुद्रिका पात्र गिरसुल, नेहा सिंघल देवभोग, लक्ष्मी डोंगरे देवभोग, उर्मिला पात्र देवभोग, शांतिप्रिया गोहेकेला, नजुला साहू बुरजाबहाल को सम्मानित किया गया।

थाना मैनपुर में एसडीओपी रूपेश कुमार डांडे एवं थाना प्रभारी भूषण चन्द्राकर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पुलिस को सहयोग करने वाली महिलाएं सीमा दास कुल्हाड़ीघाट, कुन्ती नेताम कोदोभाठ, पुनिया बाई मैनपुर, देवकी बाई मैनपुर, कामेश्वरी सिन्हा मैनपुर को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।थाना अमलीपदर में थाना प्रभारी सत्येन्द्र श्याम के नेतृत्व मंे पुलिस द्वारा चलाये जाने वाले प्रत्येक अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले एवं पुलिस सहयोगी महिलाएं पिंकी सिन्हा अमलीपदर, उलासो यादव बिरीघाट, भोजकुमारी पानीगांव, कदलीबाई कुडेरापानी, देववति मसरा डेंडुपदर, रजनी बाई कुरलापाड़ा को शाल, श्रीफल देकर पुलिस संगिनी सम्मान से सम्मानित किया गया।
थाना शोभा में थाना प्रभारी संतोष जयसवाल के नेतृत्व में व थाना इंदागांव में थाना प्रभारी जयवीर भगत के नेतृत्व में एवं थाना जुगाड़ में थाना प्रभारी सुमन पोया के नेतृत्व में पुलिस सहयोगी एवं महिला कमाण्डो को प्रोत्साहित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। थाना पीपरछेड़ी में सउनि आडिल के नेतृत्व में छबिला बाई ठाकुर, गोदवारी धु्रव लोहारी, सुनिता नेताम, रामवती महुआभाठा, पदमिनी यादव, प्रमिला धु्रव पीपरछेड़ी को शाल, श्रीफल देकर पुलिस संगिनी सम्मान से सम्मानित किया गया. थाना छुरा में थान प्रभारी राजेश जगत के नेतृत्व में महिला कमाण्डो से जुड़ी महिलाएं एवं नशा मुक्ति अभियान व पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में सक्रियता से भाग लेने वाली मिलापा यादव लोहझर, रूखमणी बाई साहू मड़ेली, पिलीबाई यादव पीपरछेड़ी, पीलाबाई यादव रसेला, ताराबाई ठाकुर छुरा को शाल, श्रीफल से सम्मानित किय गया। थाना फिंगेश्वर थाना प्रभारी वेदवति दरियो के नेतृत्व में पुलिस सहयोगी महिलाएं शकीना बी कोसमखुंटा, बेला देवार फिंगेश्वर, फुलेश्वरी धु्रव जामगांव, कृष्णाबाई सिन्हा कोसमखुंटा, चित्ररेखा निषाद हथखोज, संध्या सिन्हा लचकेरा एवं थाना राजिम में थाना प्रभारी आर.के साहू के नेतृत्व में ऋचा दीवान, केकती बाई, द्रोपती साहू, चमारिन बाई, शांता काठरे किरवई को शाल, श्रीफल से ‘‘पुलिस संगिनी सम्मान’’ से सम्मानित किया गया।



