inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद- वन नेशन वन राशनकार्ड’’ प्रारंभ करने आधार प्रमाणीकरण 30 जून तक, यहां जाकर करें नामाकंन

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद- भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ‘‘वन नेशन वन राशनकार्ड’’ प्रारंभ करने तथा आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन सामग्री वितरण एवं पोर्टेबिलिटी का उपयोग करके राशनकार्डधारियों द्वारा अपनी पसंद की उचित मूल्य की दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करने की सुविधा देने के लिए सभी राशनकार्डो एवं सदस्यों के आधार नंबर सीडिंग 30 जून 2020 तक अनिवार्य रूप से किया जाना है।

उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा ऐसे राशनकार्डधारियों/सदस्यों को माह जुलाई 2020 में राशन सामग्री प्रदान करते समय आधारकार्ड की छायाप्रति या आधार नामांकन पर्ची लिया जावेगा। आधारविहिन राशनकार्डो/सदस्यों के आधार नंबर की डेटा एन्ट्री उचित मूल्य दुकान संचालकों द्वारा दिये गये लिंक में जाकर क्यूआर को स्कैन के माध्यम से आधार नंबर दर्ज किया जा सकता है।

ऐसे हितग्राही/राशनकार्डधारी जिनका आधार कार्ड नहीं बना हैं, वे अपने निवास स्थान के निकटतम लोक सेवा केन्द्रों में जाकर अपना आधार नामांकन कराकर नामांकन पर्ची अथवा आधारकार्ड की फोटोकापी दुकान संचालक को उपलब्ध करा सकते है। जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डडसेना ने बताया कि गरियाबंद जिले में प्रचलित राशनकार्डो की संख्या 1 लाख 74 हजार 259 है जिनमें से 1 लाख 73 हजार 526 राशनकार्ड का आधार सीडिंग होगा गया है। शेष 733 राशनकार्डो का आधार सीडिंग किया जाना है।

Related Articles

Back to top button