गरियाबंद – नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फंसा कर दिया शादी का झांसा, लगातार करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- राजिम क्षेत्र में नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राजिम थाना क्षेत्र के रहने वाले नाबालिग युवती से उसी के गांव के रहने वाले युवक जितेन्द्र साहू ने प्यार के जाल में फंसा लिया। फिर शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी अमृत लाल साहू ने बताया कि नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध 376-IPC, 376(2)(n)-IPC, 6-CHL एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित करना बताया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




